Saturday, 29 August 2026

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्पेंद्र भारद्वाज ने निकाली वाहन रैली


हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पुष्पेंद्र भारद्वाज ने निकाली वाहन रैली

हनुमान जन्मोत्सव पूरे प्रदेशऔर जयपुर शहर में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया इसी श्रृंखला में सांगानेर विधानसभा के मानसरोवर में स्थानीय कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। 

मानसरोवर के भृगु पथ पर मध्यम मार्ग स्थित प्रिंस होटल के सामने से रवाना होकर वरुण पथ , रजत पथ , वी टी रोड , विजय पथ होते हुए एस एफ एस चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर समापन किया गया। जहाँ वीर बजरंगबली की आरती की गई।  रैली का जगह जगह विभिन्न व्यापार मंडलों , सामाजिक संगठनों व आमजन ने पुष्पवर्षा कर , जलपान की व्यवस्था कर  स्वागत किया रैली में युवा जय श्री राम के नारे लगाकर पूरे जोश से चल रहे थे।  

सांगानेर से प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा की सांगानेर में प्रत्येक त्योहार को हम उत्सव के रूप में मनाते हैँ जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है । इस दौरान पुष्पेंद्र भारद्वाज ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी एवं सांगानेर विधानसभा में सुख शांति की कामना की । 

रैली में मानसरोवर ब्लॉक अध्यक्ष रतन लाल सैनी , सांगानेर ब्लॉक अध्यक्ष राजीव चौधरी , पार्षद हरिओम स्वर्णकार , शंकर बाजडोलिया  आशीष परेवा , जिलाध्यक्ष सुनील सिंघानिया , पार्षद प्रत्याशी महेश शर्मा , रामचंद देवंदा , चंद्रवीर सिंह, घनश्याम कूलवाल, कैलाश जोशी , डॉ प्रदीप शर्मा, आर  पी दशोरा , कम्बोज साहब ,कविता सैनी , भावना पटेल , नीलम उपाध्याय , रवि शर्मा,हनुमान शर्मा, रणजीत सूला ,हनुमान सैनी,  अंशु मेंदवास , सचिन मीना, अजय साहू, मनोज मीना , अशोक शर्मा , करण बरार , नवीन जांगिड, अजय सैनी , माधव सैनी, धर्मेंद्र धनोपिया  , कार्तिकेय भारद्वाज, राजेंद्र जांगिड़ , दर्शील भट्ट , सरदार गोविंद सिंह, राजेंद्र जोतड , धर्मा खरबास , विकास सैनी , मोहन मिश्रा  आदि सहित सैकड़ों  आमजन मौजूद थे ।

    Previous
    Next

    Related Posts