


शासन सचिवालय में स्वागत कक्ष पर पास जारी करने को लेकर हुई बहस और कर्मचारी नेता द्वारा लिखित को चांटा मारने शासन सचिव प्रदीप गोयल के साथ बदसलू के मामले को लेकर हंगामा हो गया।
सचिवालय कर्मचारियों ने राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के महासचिव योगेश्वर प्रसाद शर्मा के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
कर्मचारी संघ के नेताओं ने गत 26 मार्च को पास जारी करने के लिए आवेदन किया था। कर्मचारी नेता ने गुरुवार को सचिवालय के लिपिक छगनबीर प्रजापत से पास के बारे में जानकारी के बारे में पूछा। पास नहीं जारी होने के मामले को लेकर नाराजगी जाएगी और बहस हो गई। यही नहीं दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। अभी तक दोनों ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।