


भारतीय सीए संस्थान नई दिल्ली द्वारा सत्र 2023-24 के लिए कमेटीयों के गठन की घोषणा की गई। सेन्ट्ल काउन्सिल मेम्बर सीए प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आईसीएआई के अध्यक्ष सीए अनिकेत सुनील तलाटी द्वारा सीकर के वरिष्ठ सीए सुनील मोर को ’’सीपीई कमेटी‘‘ में सहवृत सदस्य मनोनीत किया गया हैं। इस कमेटी में सीए मोर का सदस्य बनाया जाना शेखावाटी क्षेत्र के चार्टर्ड अकाउण्टेण्ट्स के लिये गौरव और सम्मान की बात है।
उल्लेखनीय हैं कि सीए सुनील मोर ने गत 25 वर्षो से शेखावाटी क्षेत्र के चार्टर्ड अकाउण्टेण्ट्स एवं सीए छात्रों की गतिविधियों के लिये भरसक प्रयास कर सीकर में सीए संस्थान की सीकर शाखा को स्थापित करने मे महत्वपुर्ण भूमिका निभाई। सीए मोर इससे पूर्व भी भारतीय सीए संस्थान, नई दिल्ली और रीजनल काउन्सिल कानपुर की कमेटी में सहवृत सदस्य के रूप में सीए प्रोफेशन को आगे बढ़ाने के लिये प्रयास किए हैं।
इस अवसर पर सीए सुनील मोर ने बताया कि सीए संस्थान, नई दिल्ली की इस कमेटी का मुख्य रूप से प्रेक्टिस करने वाले चार्टर्ड अकाउण्टेण्ट्स के हितो को ध्यान में रखते हुये देश भर व विदेश मे समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करने का एवं केन्द्र सरकार को सम्बधित सुझाव देने का उद्देश्य रहता हैं। मोर ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र के चार्टर्ड अकाउण्टेण्ट्स की देश एवं विदेश में अलग पहचान हैं यहॉ के युवा चार्टर्ड अकाउण्टेण्ट्स जो कि प्रेक्टिस कर रहे हैं उनके लिये विशेष रूप से प्रयास किये जाएगे।
सीए सुनील मोर कि उक्त कमेटी में नियुक्ति किए जाने पर भारतीय सीए संस्थान के केन्द्रीय परिषद के सदस्य सीए प्रकाश शर्मा, सीए रोहित रूवाटियां एवं पूर्व केन्द्रीय परिषद सदस्य सीए विजय गर्ग जयपुर सहित सीकर के वरिष्ठ सीए डीडी शर्मा, सीए प्रहलाद झूरियां सीकर ब्रांच के पूर्व चैयरमेन सीए सुशील अग्रवाल, सीए मनीष गिनोडियां, सीए संजय कुमावत, सीए बी. पी. क्याल, सीए लोकेश शर्मा, सीए पंकज अग्रवाल, सीए सुनील नाऊवाला, सीए अरूण भास्कर, शाखा चेयरमेन सीए अंकित कुमार, उपाध्यक्ष सीए आशीष गुप्ता, सचिव सीए नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अमित मांड़िया, सीकासा चेयरमेन सीए राजीव लोचन शर्मा, सीए राजेन्द्र अग्रवाल, सीए कमल तोषनीवाल, सीए मनोज शर्मा, सीए मुरारी कान्त अग्रवाल, सीए विनोद शर्मा, सीए देंवकी नन्दन गुप्ता, सीए आनन्द मोर, सीए अंकित बिदावतका, सीए राहुल मोर, सीए संदीप शर्मा, सीए हरिराम शर्मा, सीए दिनेश अग्रवाल एवं सीए बसन्त काबरा सहित क्षेत्र के चार्टर्ड अकाउण्टेण्ट्स ने खुशी जाहिर करते हुए सीए मोर को बधाईयां दी एवं इस मनोनयन के लिए भारतीय सीए संस्थान, नई दिल्ली के अध्यक्ष सीए अनिकेत सुनील तलाटी एवं उपाध्यक्ष सीए रणजीत कुमार अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।