


भाजपा के प्रदेश सीपी जोशी ने कहा आज वंदन करने का दिन है, जिन्होने भाजपा को खड़ा करने का काम किया, भाजपा को खड़ा करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया उन सभी का अभिनन्दन करने का दिन है साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा के कार्यकर्ताओ का दायित्व बनता है कि इन सभी योजनाओं को गरीब, शोषित, वंचित लोगो तक पहुंचाये।
भाजपा कार्यालय पर स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओ को संदेश देेते हुए कहा कि भाजपा का झण्डा सभी कार्यकर्ताओं को अपने घर पर लगा झण्डे के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें ऐसा करने से निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में जोश और सर्मपण की भावना पैदा होगी।
उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली है हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज गांव, गरीब, किसान, पीड़ित वर्ग के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कई वर्षो से इन जन कल्याणकारी योजनाओ से वंचित थे जो दीनदयाल उपाध्याय और बाबा साहब के सपनो को साकर किया है।
भाजपा अन्य दलो से विभिन्न इसलिए है क्योकि भाजपा के कार्यकर्ता में राष्ट्र भावना कूट-कूट कर भरी हैं हम गौरवाविन्त है कि हम भाजपा के कार्यकर्ता है एक ऐसी पार्टी जिसने भारत को परम वैभव पर पहुचाने का काम किया एक ऐसी पार्टी जो गांव गरीबों और किसानो के लिए कार्य करती हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान का दुर्भाग्य है कि पिछले चार वर्षाे में कांग्रेस सरकार जो काम कर रही है वह अराजकता, भ्रष्टाचार, किसान, और युवा बेरोजगारी को बढावा दे रही है।