


भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर मिश्रा , पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, विधायक कालीचरण सर्राफ, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा का ध्वज फहरा दीपप्रज्जवल और वंदेमातरम गान करने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्धबोधन को सुना।
प्रदेश के 1126 मंडलों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित हुए। साथ ही सफाई कर्मचारीयों का दुपट्टा थोड़ा सम्मान कर, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और वार्ड संयोजकों को परिचय पत्र वितरित किए गए।