Saturday, 29 August 2026

सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती पेपर के मामले में एक करोड़ में पेपर बेचने वाले शेर सिंह को एसओजी ने उड़ीसा से किया गिरफ्तार


सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती पेपर के मामले में एक करोड़ में पेपर बेचने वाले शेर सिंह को एसओजी ने उड़ीसा से किया गिरफ्तार

सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्य सरगना शेर सिंह मीणा को आखिर एसओजी ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है। शेर सिंह मीणा पर भूपेंद्र सारण को एक करोड़ में पेपर बेचने का आरोप है। दोनों पर ₹ 1-1 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

चोमू स्थित डोला का बास में रहने वाला शेर सिंह मीणा आबूरोड के सरकारी स्कूल में  कार्यरत था।पेपर लीक मामला मैं नाम सामने आने पर वह फरार चल रहा था। एसओजी को भूपेंद्र सारण जेल से पूछताछ बताया था कि उसने शेर सिंह से एक करोड़ में खरीदा है उसके बाद से उसके लिए एसओजी पूरे देश में छापेमारी कर रही थी।

उल्लेखनीय है कि एसओजी ने कुछ दिन पहले है शेर सिंह की गर्लफ्रेंड को जयपुर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही उससे मिले सुराग के आधार पर ही एसओजी ने शेर सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।



    Previous
    Next

    Related Posts