


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 2008 जयपुर में हुए बम ब्लास्ट बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, कांग्रेस सरकार खुद को बचाने के लिए देश के नामीअधिवक्ताओं को मौटी रकम देकर हायर कर लेती है। लेकिन जयपुर ब्लास्ट में 71 लोगों के मारे जाने और 185 लोग घायल होने की घटना की कांग्रेस सरकार को कतेई परवाह नहीं है। कांग्रेस सरकार ने हाईकोर्ट में आतंकवादियों को बचाव के लिए योग्य और सक्षम अधिवक्ता क्यों नहीं लगाया गया। जिससे कि इन आतंकियों को सजा दिलाई जा सके।
भाजपा अध्यक्ष जोशी ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कमजोर पैरवी के चलते जनता विरोधी ऐसे आतंकवादियों का छूंटना कांग्रेस सरकार के लिए बहुत ही शर्मनाक विषय है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए पैरवी को कमजोर करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि आश्चर्य का विषय है उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या से पहले स्वयं ने सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा इसे हलके में लेते हुए सहयोग नहीं करते हुए सुरक्षा नहीं दी गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि हत्या के आरोपियों को जनता द्वारा पुलिस को सुपुर्द किया तो पुलिस प्रशासन द्वारा जनता को शाबासी देने की एवज में यह कहा गया कि आप लोगों को आरोपियों को पकडकर लाने की कहां जरूरत पढ़ रही थी उन्होंने कहा कि यह स्थिति कांग्रेस सरकार के लिए बहुत ही शर्मनाक विषय है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की सारी हदे पार कर चुकी है, और हिंदू नववर्ष हो, रामनवमी का जुलूस हो या जय श्रीराम के नारे को रोकने वाली ऐसी जनविरोधी कांग्रेस सरकार कान खोलकर सुन ले जब तक इस प्रकार की ओंछी मानसिकता के साथ कांग्रेस की मानसिकता खत्म नहीं हो जाती तब तक भाजपा का कार्यकर्ता जनहित के लिए दृढ संकल्प के साथ खड़ा मिलेगा। साथ ही इस प्रकार की लापरवाही के चलते दुर्भाग्यपूर्ण फैंसले का परिणाम कांग्रेस सरकार को निश्चित रूप से जनता द्वारा दिया जाएगा।