


जयपुर किशनपुर से कांग्रेस के विधायक और हज कमेटी के चेयरमैन अमीन कागजी ने जयपुर के प्रभारी मंत्री शांति धारीवाल पर खुले रूप से भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि धारीवाल उनके विधानसभा क्षेत्र के कार्य की अनदेखी कर रहे हैं और यहां का बजट कोटा अपने विधानसभा क्षेत्र में खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नाइंसाफी हम कभी सहन नहीं करेंगे और उनके खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत पड़ेगी तो करेंगे।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वैसे तो शांति धारीवाल जयपुर के प्रभारी मंत्री हैं लेकिन उन्होंने पिछले 1 साल में यहां के जनप्रतिनिधि के साथ कोई बैठक नहीं की और ना ही यहां के विकास कार्य को जरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मंत्री हैं और उनके पिता के साथी हैं इसके बावजूद भी उनके साथ अन्याय हो रहा है।
उन्होंने कहा कि वे कई बार विधानसभा में और सचिवालय में उनसे मिलकर आते रहे हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की ओर ध्यान देने की बात भी करते हैं। लेकिन आज तक उनके विधानसभा क्षेत्र पर जो बजट स्वीकृत किया गया था वह आज तक नहीं किया गया है। कहने को तो ₹10 करोड़ की सड़कों का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान कर दिया लेकिन आज तक भी लोगों ने नहीं बनाई है । उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की स्थिति खराब करने की उन्होंने सोच रखी है।