Saturday, 29 August 2026

आरटीडीसी चेयरमैन राठौड़ ने किया शाही रैलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स में पर्यटकों से किया संवाद


  आरटीडीसी चेयरमैन  राठौड़ ने किया शाही रैलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स में पर्यटकों से किया संवाद

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को राजस्थान के सांस्कृतिक दूत कही जाने वाली शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स में दिल्ली से जयपुर के लिए यात्रा कर पर्यटकों से संवाद किया। 

आरटीडीसी के चेयरमैन राठौड़ ने शाही रेलगाड़ी का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं कर्मचारियों से बात की।  शाही रेलगीडी में यात्रा कर रहे पर्यटकों से फीडबैक लिया। 

आरटीडीसी के चेयरमैन राठौड़ ने भारतीय रेलवे ट्रेफिक सर्विस आईआरटीएस अधिकारी श्रीमती सीमा कुमार से चर्चा करते हुए मई से अगस्त ऑफ़ सीजन में जयपुर से पुष्कर या जयपुर से मावली फुलाद या जयपुर से उदयपुर तक नये सर्किट बनाकर शाही रेलगाड़ी पैलेस ओन व्हील्स चलाने की इच्छा जाहिर की।

    Previous
    Next

    Related Posts