


टोंक जिले में बुधवार को दो कोरोना संक्रमित रोगी मिलने से अब चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया है।वही बुधवार को चिकित्सा विभाग ने 67 सेम्पल लिए है।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ.मेहबूब अली ने बताया कि टोंक जिले में बुधवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलें है जिनमे एक टोंक शहरी इलाके तथा एक ग्रामीण क्षेत्र का है।जिन दोनों को होम आइसोलेशन किया गया है। दोनों रोगी पुरुष है।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की शुरुआत सेअब तक जिले में 13727 कोरोना पॉजिटिव केस आए है।जिनमें से13621 रिकवर हो चुके साथ ही बुधवार को 67 सेम्पल लिए गए है ,अब तक 381958 सेम्पल लिए जा चुके है।जिनमें से 2 एक्टिव केस है।वही अब तक कोरोना संक्रमण से104 व्यक्तियों की मौत हो चुकी।
कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ.एसएस अग्रवाल ने सभी जिलेवासियों से कोरोना संक्रमण रोगियों के दो केस टोंक जिले में मिलने के बाद सतर्क रहने की अपील की है साथ ही मास्क का उपयोग किए जाने एवं हाथो को सेनेटराइज किए जाने एवं खांसी जुकाम की शिकायत होने पर चिकित्सक को दिखाए जाने की अपील की है।