Saturday, 29 August 2026

टोंक जिले में 110 ग्राम विकास अधिकारियों को दी नियुक्ति, जिला प्रमुख सरोज बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक


टोंक जिले में 110 ग्राम विकास अधिकारियों को दी नियुक्ति, जिला प्रमुख सरोज बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक

भाजपा शासित जिला परिषद टोंक की जिला प्रमुख सरोज बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्थापना समिति  की बैठक आयोजित की गई । जिसमें की बैठक उनके कक्ष में राज्य सरकार की तरफ से 110  ग्राम विकास अधिकारियों का चयन का अनुमोदन किया गया।

जिला प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक में 110 ग्राम विकास अधिकारियों में से मालपुरा पंचायत समिति में 16 , पीपलू पंचायत समिति में 10, निवाई पंचायत समिति में 9, उनियारा पंचायत समिति में 22, टोंक पंचायत समिति में 7, टोडारायसिंह पंचायत समिति में 22 तथा देवली पंचायत समिति में 24 नव चयनित ग्राम विकास अधिकारियों के  पदस्थापन  व चयन का अनुमोदन किया गया ।  नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों ने जिला प्रमुख का आभार व्यक्त किया तथा  धन्यवाद ज्ञापित किया। 

जिला प्रमुख ने  सभी चयनित ग्राम विकास अधिकारियों से उम्मीद व्यक्त की है कि वह राजकीय सेवा में तन, मन से काम करेंगे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं  का लाभ आम आदमी को सुगमता एवं सरलता से उपलब्ध कराएंगे । 

बैठक में  देशलदान  मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद टोंक, शिवचरण मीणा अतिरिक्त जिला कलक्टर टोंक , मुरारी लाल शर्मा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद टोंक ,हीरालाल चौधरी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी  प्रारंभिक शिक्षा , राम किशोर मीणा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जिला परिषद मौजूद थे।

    Previous
    Next

    Related Posts