Saturday, 29 August 2026

अजमेर संभागीय आयुक्त का रीडर याकूब 95 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार


अजमेर संभागीय आयुक्त का रीडर याकूब 95 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  (एसीबी) ने 95 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया । सजा की अपील में निर्णय फेवर में करने के लिए रिश्वत मांगी थी। आरोपी रीडर 5 हजार पहले ले चुका था। 

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की एसयू अजमेर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि विभागीय कार्यवाही में दी गई सजा की अपील में निर्णय पक्ष में करवाने की एवज में याकूब बक्श सहायक प्रशासनिक अधिकारी कम रीडर, कार्यालय संभागीय आयुक्त, अजमेर द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एसीबी अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरवीजन में एसीबी एसयू अजमेर इकाई के उप अधीक्षक पुलिस राकेश वर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। इसके बाद याकूब बक्श निवासी भूणाबाय, केसर कीड्स स्कूल वाली गली, जयपुर रोड़, अजमेर संभागीय आयुक्त के रीडर को परिवादी से 95 हजार की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।

Previous
Next

Related Posts