

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहां कि कांग्रेस की गहलोत सरकार ने किसानों, युवाओं के साथ धोखा किया। किसान, युवा सहित आमजन कांग्रेस सरकार को बदलने के तैयार है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जिला जन आक्रोश महाघेराव को जिला कलेक्ट्री के पास बने विशाल मंच से कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि किसानों को 50 प्रतिशत से ज्यादा खराब होने पर मुआवजा मिलता था किसानों की भयंकर समस्या को देखते हुए मोदी सरकार ने नया कानून बनाकर 33% से अधिक खराब होने पर मुआवजे का प्रावधान किया, लाखों किसानों के हितों की रक्षा की। कन्हैयालाल हत्याकांड पर बोले एक निर्दोष व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई और कांग्रेस की गहलोत सरकार मुख दर्शक बनी बैठी रही।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खात्मा करने में मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है, वही देश के ऊपर हमला करने वाले विदेशी आतंकवादियों पर उनके घर में जाकर घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। जयपुर बम ब्लास्ट 71 मौत के शिकार हुए लेकिन कांग्रेस की गहलोत सरकार ने उन सब दोषी आतंकवादियों के खिलाफ ना कोई बड़ा वकील खड़ा किया, सरकार की तरफ से न कोई पैरवी पर जोर दिया जिससे निर्दोष की हत्या करने वाले आतंकवादी रिहा हो गए। ऐसी संवेदनहीन कांग्रेस सरकार है ऐसी सरकार को बदलना है।
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस राज्य में अंधेर नगरी चौपट राजा है, कांग्रेस सरकार को नस्तेनाबूत करना है और इनके ताबूत में आखिरी कील ठोकना है। बिजली की दरों पर बोले किसानों को 2000 यूनिट फ्री बिजली के नाम पर शहरों की बिजली लगातार काटी जा रही है आम जनता भयंकर परेशान हो रही है और नए-नए सर चार्ज लगाकर आमजन का जीना दुभर कर दिया है। कांग्रेस सरकार कहती कुछ और है करती कुछ और है।