


पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था Zप्लस से घटा वाई कर दी गई है।
पहले उनके साथ 25 सुरक्षाकर्मी चलते थे अब घटाकर 13 रह गए हैं । उन्होंने जेल की रिहाई के बाद सीधे मूसे वाला के घर गए और उसकी मां से मुलाकात की। वहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सिद्धू तो मारा गया अब दूसरा भी मारा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाहे कितनी हटा लो लेकिन कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि गैंगस्टर कौन है हमारे बिछड़े हुए लोग हैं। उन्होंने कहा कि मूसे वाला की सुरक्षा व्यवस्था घटाई गई थी इसके बाद उनकी मौत हो गई। जबकि गैंगस्टर को जेडप्लस की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है।