


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कोरोना पॉजिटिव की खबर के बाद जयपुर से दिल्ली पीएमओ तक हड़कंप मचा हुआ है।
वसुंधरा राजे ने जैसे ही यह सूचना दी कि जो मुझसे मिले वह भी जांच करा लें ऐसे में नवनियुक्त प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रभारी अरुण सिंह भी वसुंधरा राजे से उनके निवास पर मिले थे। अब यह सवाल ये उठता है कि मंगलवार को राजेंद्र राठौड़ दिल्ली पहुंचे और उन्होंने वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, विधि मंत्री किरण रिजिजू,भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, कैलाश चौधरी और सांसद करोड़ी लाल मीणा, राजेंद्र गहलोत से मुलाकात करने की खबरें भी आई है।
अब पीएम के यहां से यह पूछा जा रहा है कि आखिर जब उन्हें पता था कि वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव है तो वे दिल्ली क्यों आए ! अब चाहे कुछ भी कहो लेकिन राजेंद्र राठौड़ ने दिल्ली में जिन जिन नेताओं से मुलाकात की है उन्हें भी आपको कोरोना की जांच करानी पड़ेगी।
यही नहीं राजेंद्र राठौड़ को भी करो ना की जांच कराकर यह साबित करना पड़ेगा कि वह कोरोना पॉजिटिव नहीं थी। भाजपा नेताओं में इस बात की सूचना के बाद हड़कंप मचा हुआ है कि क्या कुछ होगा कोरोना हुआ या नहीं हम सब को भी जांच करानी चाहिए।