


राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र संघ महासचिवअरविंद के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान मंगलवार को पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा 3 घंटे देरी से आने के बाद वह हुड़दंग मच गया और पुलिस को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस लाठीचार्ज में कुछ छात्रों के घायल होने की बात कही जा रही है।
कहने को तो पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा ने छात्रों से घुटनों के बल बैठ करके माफी मांगी और कहा कि मैं लेट हो गया हूं। इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में गाना शुरू किया तो भीड़ बेकाबू हो गई पुलिस को कुछ देर में ही कार्यक्रम को बंद कर आना पड़ा। इससे पहले उद्घाटन करने के लिए भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा और ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर पहुंची थी। वे दोनों उद्घाटन करके लौट जाने के बाद यह घटना घटी। उद्घाटन के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति मौजूद थे। अखिर जहां सवाल यह उठता है कि अरविंद भाजपा समर्थित है और उसके कार्यालय के उद्घाटन पर यदि संगठन महामंत्री और ग्रेटर नगर निगम की महापौर सोमवार गुर्जर आती हैं तो सवाल खड़े होते हैं वह विवादित होने के बाद भी अपने आप को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता मान रही है जबकि सिफारिश में मुख्यमंत्री के यहां से कराकर मेयर बनी बैठी हुई है ऐसे में सवाल उठते हैं कि उनका समर्थन क्यों किया जा रहा है !