Saturday, 29 August 2026

पड़ोसी ने 13 साल की मासूम से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर आरोपी भागा, पिता ने मामला कराया दर्ज


पड़ोसी ने 13 साल की मासूम से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर आरोपी भागा, पिता ने मामला कराया दर्ज

जयपुर जिले के बस्सी में 8वीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मासूम के पिता ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत बस्सी थाने में मामला दर्ज कराया है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी 13 साल की बेटी 8वीं क्लास में पढ़ती है। 17 मार्च को दोपहर नाबालिग बेटी घर के पास स्थित प्लाट में पशुओं को चारा डालने गई थी। प्लाट में अकेला देखकर आरोपी पड़ोसी दीवार कूदकर आ गया। प्लाट में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

आरोपी पड़ोसी के जबरदस्ती करने का विरोध कर नाबालिग ने शोर मचाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर रिश्तेदार को आते देखकर आरोपी पड़ोसी वहां से भाग निकला। नाबालिग पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



    Previous
    Next

    Related Posts