Saturday, 29 August 2026

शैलेंद्र अग्रवाल अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत


शैलेंद्र अग्रवाल अजमेर उत्तर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने  राजस्थान के 17 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें अजमेर उत्तर व अजमेर दक्षिण के ब्लॉक अध्यक्ष भी शामिल हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शैलेंद्र अग्रवाल को अजमेर उत्तर ब्लॉक बी का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि शैलेंद्र अग्रवाल लगभग 38 वर्षों से कांग्रेस संगठन व कांग्रेस सेवादल में विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। 

अग्रवाल पूर्व में 1997 से 2005 तक 2 बार कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष, 1991 से 1998 तथा 2012 से 2018 तक 2 बार कांग्रेस सेवादल अजमेर के जिलाध्यक्ष, 2 बार पार्षद, कांग्रेस सेवादल में प्रदेश संगठन मंत्री व प्रदेश संगठक आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं तथा वर्तमान में कांग्रेस सेवादल राजस्थान के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक पद पर कार्यरत हैं। 



Previous
Next

Related Posts