


टोंक जिले में सुदर्शन ऑपरेशन के अंतर्गत 24घण्टे में 1हजार 74 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
जिले में अपराधियों की धरपकड़ के विशेष अभियान सुदर्शन की स्वंय एसपी राजर्षि राज ने न सिर्फ निगरानी की बल्कि जिले में 407 अधिकारियों की 111 टीमें गठित की।जिन्होंने 24 घण्टे में 94विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज किए है तथा 1074 आरोपियों को पकड़ा है।
एसपी राजर्षि राज ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 2,आबकारी अधिनियम के 19,आर्म्स एक्ट में6,जुआं एक्ट में30,अवैध खनन में 13,आईएनसी एक्ट के19 सहित अन्य अधिनियमो में 5 मामले दर्ज किए गए है।जिनमे कुल 120 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।
उन्होंने बताया कि सुदर्शन विशेष अभियान में53एचएस व हार्डकोर,4 वारंटी,50 सामान्य प्रकरणों में वांछित अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 151 सीआरपीसी में 526 तथा 60 पुलिस एक्ट ,510 भादस में 321 को गिरप्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने पुलिस के संकल्प आमजन में विश्वास अपराधियो में भय को दोहराते हुए कहा कि जोली में यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा ताकि अपराधियो में भय हो जिससे अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।