


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद सीपी जोशी ने कहा है कि भाजपा में कोई गुटबाजी नही है,सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में राज्य की जनविरोधी कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए एकजुट है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने सोमवार को जयपुर से चित्तौड़गढ़ जाते वक्त टोंक में भाजपा की तरफ से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि साढ़े चार साल में राजस्थान में न तो कोई विकास हुआ न ही कांग्रेस ने चुनावी वायदों को पूरा किया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में यदि राजस्थान में कोई विकास हुआ है तो वह केंद्र की नरेंद्र मोदी की योजनाओ का ही परिणाम है। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि राजस्थान में केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को ही भाजपा विधानसभा चुनाव में मुद्दा बनाएगी।
उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि साढ़े चार साल में कांग्रेस सरकार ने न तो रोजगार दिया न ही किसानों की कर्जा माफी हुई इतना ही नही चुनावी वायदे आज तक पूरे नही हुए।
उन्होंने जयपुर बम ब्लास्ट मामले में हाल ही में आरोपियों को बरी किए जाने के मामले में कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए कई वकील खड़े कर दिए लेकिन जयपुर बम ब्लास्ट में एक भी अच्छा वकील खड़ा नही किय।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वह केंद्र सरकार की योजनाओ व उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाए साथ ही राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता को बताए।अपने स्वागत में पहुंचे कार्यकर्ताओ ने सीपी जोशी के समर्थन में नारेबाजी की तो उन्होंने बीच मे टोकते हुए कहा कि भाजपा में संगठन बड़ा होता है इसलिए भाजपा जिंदाबाद व नरेंद्र मोदी के ही नारे लगाए वही होर्डिंग्स में भी नरेंद्र मोदी की ही फ़ोटो लगाए क्योंकि देश आज मोदी जी के कार्यो व योजनाओ से ही आगे बढ़ रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में मोदी जी की अगुवाई मे ही भाजपा चुनाव लड़ेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि वे नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और प्रदेश के किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते हैं।उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की गलत नीतियों, जन विरोधी नीतियों, बिजली विभाग की मनमानी, चिकित्सालयो की अव्यवस्थाओं , किसानों को ऋण नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानियां, युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध नहीं होने से उत्पन्न बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के ऊपर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, कर्मचारियों की परेशानियों, जर्जर सड़क व्यवस्था एवं दम तोड़ती कानून व्यवस्था से राजस्थान का आम जन परेशान है।हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राजस्थान की गूंगी, बहरी सरकार को राजस्थान से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।राजस्थान भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता राजस्थान की सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे।राजस्थान के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर हम आठ माह बाद भ्रष्टाचारी सरकार को हटाकर राजस्थान में सरकार बनाएंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी का टोंक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, जिला प्रमुख सरोज बंसल,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर,लक्ष्मी जैन,नरेश बंसल,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया,जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़,बेनी प्रसाद जैन,बीना छामुनिया,नीलिमा आमेरा आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।वही सीपी जोशी का जयपुर से चित्तौड़गढ़ जाते समय सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ भाजपा टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में छान मोड़ पर मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर आदि ने भव्य स्वागत किया ।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का देवली -उनियारा विधानसभा क्षेत्र के सरोली मोड़ पर पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।