

चित्तौड़ जिले के शंभूपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक से 21 लाख 48 हजार रूपये जप्त किए है। कार चालक संदिग्ध रुपयों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि शनिवार को थानाधिकारी अध्यात्म गौतम के निर्देश पर सावा चौकी इंचार्ज शीतल गुर्जर मय जाप्ता द्वारा सांड रोड तिराहे पर नाकाबन्दी की जा रही थे।
नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की इंडिका विस्टा कार आई, जिसको रूकवा कर चैक किया तो चालक के सीट पर एक व्यक्ति व पास वाली सीट पर एक महिला बेठी थी। चालक ने अपना नाम मध्यप्रदेश के गोकुल दास कम्पाउण्ड, इन्दौर पुलिस थाना प्रदेशीपुरा इन्दौर निवासी 37 वर्षीय सुनील शर्मा बताया। जिसके साथ एक महिला बैठी हुई थी।
कार में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पुर्ण संभावना होने पर कार की चेकीगं की गई तो कार के पिछे डिक्की में एक कपड़े के थेले के अन्दर 100, 200, 500 और 2000 रूपये के नोटो की गड्डीया मिली जिसके बारे में चालक को पुछा तो बताया कि करीब 21 लाख नकद रूपये है। इन रुपयों के बारे में संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाने से रकम जब्त की गई। इसमें 100 रूपये के 200 नोट, 200 रूपये के 50 नोट, 500 रूपये के 3868 नोट और 2000 रूपये के 92 नोट होकर कुल राशि 21 लाख 48 हजार रूपये हुई।