Saturday, 29 August 2026

राहुल गांधी सूरत के सेशन कोर्ट में अपील पेश करेंगे, प्रियंका गांधी, गहलोत बघेल और सुक्खू के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद


राहुल गांधी सूरत के सेशन कोर्ट में अपील पेश करेंगे, प्रियंका गांधी, गहलोत बघेल और सुक्खू के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

राहुल गांधी मोदी सर नेम मानहानि हमले में 2 साल की सजा के खिलाफ सोमवार को सूरत सेशन जज में अपील पेश करेंगे। इसी के साथ सेशन न्यायालय में नियमित जमानत के लिए अर्जी भी लगाई जाएगी। सेशन न्यायालय में अपील पेश करने के मौके पर राहुल गांधी दोपहर 2:00 बजे कोर्ट में पेश होंगे। इससे पहले राहुल गांधी कोर्ट प्रियंका गांधी,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ कई प्रमुख कांग्रेस के नेता भी साथ जाएंगे। कोर्ट में निश्चित तौर पर राहुल गांधी और उनकी लीगल मौजूद रहेगी। सूरत में राहुल गांधी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के माध्यम से शक्ति परीक्षण भी करेंगे।  

कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं ।सोमवार को सुबह सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के निवास पर पहुंचकर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी मौजूद हुई। अब राहुल गांधी लीगल टीम के साथ सूरत रवाना हो रहे हैं।

आखिर 11 दिन बाद राहुल गांधी  ने सूरत कोर्ट में अपील करने निर्णय  क्यों किया । ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी के नेताओं की पहले राय थी कि राहुल गांधी को जेल जाना चाहिए जिससे पार्टी को  सहानुभूति मिलेगी । वहीं पार्टी के कुछ नेताओं का कहना था कि हमें हाई कोर्ट जाना चाहिए। इसके बाद सहमति बनी कि हमें सेशन कोर्ट में ही अपील पेश करनी चाहिए पूरा।




Previous
Next

Related Posts