Saturday, 29 August 2026

सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती पेपर कांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह मीणा की गर्लफ्रेंड अनीता को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर पुलिस लेगी रिमांड


सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती पेपर कांड के मुख्य आरोपी शेर सिंह मीणा की गर्लफ्रेंड अनीता को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर पुलिस लेगी रिमांड

सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती पेपर लीक मामले में वांटेड एक लाख का इनामी आरोपी अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा की गर्लफ्रेंड अनिता मीणा को पुलिस ने रविवार को जयपुर से गिरफ्तार किया है। गर्लफ्रेंड अनिताअनिता जयपुर में सी स्कीम स्थित उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि अनिता शेर सिंह मीणा के साथ लम्बे समय से रिलेशनशिप में थी।

पेपर लीक मामले में आरोपी अनिता के सहयोग करने की बात सामने आई है।उन्होंने बताया कि अनिता के जरिए उसकी और शेर सिंह की प्रॉपर्टी के बारे में जांच की जा रही है। उन्होंने कहां-कहां इन्वेस्टमेंट किया, पता लगाया जा रहा है।

उदयपुर पुलिस का मानना है कि वांटेड आरोपी शेर सिंह की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार होने से अब मामले में आगे की चीजें काफी हद तक क्लियर होने की संभावना है। अनिता की गिरफ्तारी के बाद अब शेर सिंह को जल्द पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस सोमवार को आरोपी अनिता मीणा को कोर्ट में पेश करेगी जहां से रिमांड लिया जाएगा।




    Previous
    Next

    Related Posts