


महापंचायत में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि ये राजनीति का मंच नहीं है। साधु संत बैठे हैं। सभी मंत्री-विधायकों को बुलाया गया है। कुछ मुद्दों और मांगों के लिए महापंचायत बुलाई है। सीएम अशोक गहलोत अगर कोई मांग मानते हैं, उनके लिए भी मंच खुला है।
उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांग है कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण के कोटे को 10 से बढ़ाकर कर 14 प्रतिशत किया जाए। आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को केंद्र की भर्तियों में जगह मिले। साधु संतों के लिए अधिवक्ताओं की तर्ज पर कानून बने।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से रविवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में केसरिया महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंहगोगामेड़ी ने क्षत्रिय जन कल्याण बोर्ड के गठन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि महापंचायत में अकेले क्षत्रिय नहीं हैं। इनमें ईडब्ल्यूएस धारी भी हैं। हम चाहते हैं एक भारत, एक कानून हो। पहले 565 वीआईपी होते थे। आजकर 6 लाख वीआईपी हो गए। मध्यम वर्ग के लोगों के टैक्स से उनका फोन और घर चलता है।
महापंचायत में यूपी के केसरगंज से विधायक बृज भूषण सिंह, यूपी में श्रम एवं सेवा योजना मंत्री रघुराज प्रताप सिंह, निम्स यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ, पंकज सिंह, गलता गेट के सियाराम दास महाराज, गोपाल दास महाराज, पंचमुखी हनुमान जी के महंत रामरज दास और सांवल दास की बगीची से सियाराम महाराज पहुंचे। महापंचायत में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
उन्होंने कहा कि हम सीएम की मांग नहीं उठा रहे हैं। जो सीएम जनता बना देगी। वह पूरे राजस्थान और क्षत्रियों का रहेगा। हम यह जरूर कहते हैं कि अबकी बार जो राजनीति है। वह हमारे गलियारे से होकर गुजरे।
कार्यक्रम में तीन मंच बनाए गए। इनमें एक मंच पर साधु संत बैठे। उसके अलावा दूसरे मंच पर अन्य संगठनों के प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।वहीं तीसरे मंच पर सवर्ण संगठन के साथ सारे वीआईपी गेस्ट मौजूद रहे।