Saturday, 29 August 2026

एसओजी की निलंबित आरपीएस अधिकारी दिव्या मित्तल को कोर्ट ने 3 दिन का दिया रिमांड, एसओजी जयपुर में करेगी पूछताछ


एसओजी की निलंबित आरपीएस अधिकारी दिव्या मित्तल को कोर्ट ने 3 दिन का दिया  रिमांड, एसओजी जयपुर में करेगी पूछताछ

2 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में एसओजी की निलंबित आरपीएस अधिकारी दिव्या मित्तल को जज गौरव गर्वा ने तीन दिन की रिमांड पर भेजा है। रविवार की शाम करीब 4 बजे एसओजी की टीम कोर्ट में लेकर पहुंची। इसके बाद जज के घर ले जाया गया। एसओजी ने पांच दिन का रिमांड मांगा था। तीन दिन की रिमांड दिया गया।

जोधपुर एसओजी के एडिश्ननल एसपी कमल तंवर और उनकी टीम दिव्या को लेकर अजमेर पहुंची। अजमेर के लोहाखान सिविल लाइंस स्थित जज गौरव गर्वा के निवास पर उसे पेश किया गया। एडिशनल एसपी तंवर ने बताया कि दिव्या मित्तल को जयपुर ले जाकर पूछताछ की जाएगी।

दिव्या को एनडीपीएस के मामले में 1 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
एडिशनल एसपी के अनुसार, दिव्या के खिलाफ अजमेर के रामगंज थाने में 24 मई 2021 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 व 8/29 के तहत दर्ज मामले की जांच में लापरवाही के आरोप में जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। इसी क्रम में 3 मामलों में 2 प्रकरण ( संख्या 183,195) रामगंज व एक ( संख्या 139) अलवर गेट थाने में दर्ज थे। इनकी जांच 27 फरवरी 2023 को एसओजी को दी गई थी। एसओजी को इन मामलों की जांच में लापरवाही मिली।

Previous
Next

Related Posts