


भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर रविवार को कोर कमेटी की बैठक में पार्टी की आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई, केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
कोर कमेटी की बैठक में विधानसभा के वर्ष 2023 होने वाले चुनाव के लिए प्रदेशभर में चलाए जाने वाले आगामी अभियान और आंदोलनों की रूपरेखा पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने गहलोत सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया ।
कोर कमेटी की बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह,, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औरपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, भाजपा के वरिष्ठ प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ.सतीश पूनियां, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चैधरी, भाजपा के वरिष्ठ प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सांसद राजेन्द्र गहलोत और कनकमल कटारा शामिल हुए।