Saturday, 29 August 2026

शिक्षक और विद्यार्थियों का रिश्ता अतुलनीय होता हैऔर एक दूसरे को उम्मीद जुड़ी रहती है: जस्टिस दिनेश महेश्वरी


शिक्षक और विद्यार्थियों का रिश्ता अतुलनीय होता हैऔर एक दूसरे को उम्मीद  जुड़ी रहती है:  जस्टिस दिनेश महेश्वरी

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस दिनेश माहेश्वरी ने कहा कि  खून के रिश्ते से गहरा,शिक्षक और विद्यार्थियों का रिश्ता अतुलनीय होता है। उनका यह कहा कि बच्चे और शिक्षकों को एक दूसरे से उम्मीद जुड़ी रहती है। उन्होंने छात्रों ने अतिथियों से सवाल जवाब किया उनके विचारों को जाना और समाज के मूल धारणाओं को समझा।

विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर में रविवार को रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से फैकल्टी द्वारा 'मोल्डिंग फ्यूचर लीगल प्रोफेशनल्स' पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति जेके रांका और  विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बच्चों और फैकल्टी द्वारा किया गया। 

पीएमएलए ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एमएन भंडारी ने कहा कि तर्क-वितर्क उतना सरल नहीं है जितना हम सोचते हैं आपको व्याख्या करना भी आना चाहिए।

प्रो. डॉ. एस. शिवा कुमार ने कहा कि शिक्षकों के लिए टीओटी शुरू करें ताकि वे भविष्य के परिपूर्ण वकील तैयार कर सकें। न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन ने कहा कि वकील के तीन पहलुओं को जाने,पहला 'के.वाई.एल(अपने कानून को जाने)

दूसरा 'के.वाई.सी.एल' (अपने मुक़दमे को जाने और साथ ही साथ अपने कानून को भी),तीसरा 'के.वाई.जे'(अपने न्यायाधीश को जाने)और हिंदी सभी लोगों के लिए एक आदर्श भाषा होनी चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की नृत्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिथियों को  विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रधान विजय वीर, इंजी. ओंकार बागरिया, विभागाध्यक्ष ऋचा चौधरी और मिस विशाखा के दुआरा सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में ओबीसी कमिशन के अध्यक्ष जस्टिस भंवरू  खान, हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस जगत सिंह, ज्ञानी,जस्टिस  करनी सिंह राठौर, जस्टिस लाल चन्द भादु,जस्टिस उमेश शर्मा और वहीं साथ ही राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ पटियाला की प्रोफेसर श्रीमती रेणु रांका, डॉ. इवनीत कौर वालिया और राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला की प्रोफेसर डॉ. संगीता टाक मौजूद रहे। 

संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसर और भारत के विधि आयोग के पूर्व सदस्य विधि के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता साझा करने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

    Previous
    Next

    Related Posts