Saturday, 29 August 2026

जयपुर बम धमाकों के गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए जनसमस्या निवारण मंच का सूरज सोनी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एडीएम को सौंपा


जयपुर बम धमाकों के गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए जनसमस्या निवारण मंच का सूरज सोनी के  नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एडीएम को सौंपा

जयपुर बम धमाकों के गुनहगारों को सख़्त सजा दिलाने में नाकाम रही राज्य सरकार को ख़िलाफ़ शनिवार को जनसमस्या निवारण मंच ने सूरज सोनी के नेतृत्व मे भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।  राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एडीएम अबुबक्र को सौंपा  और माँग रखी कि शीघ्र राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील कर गुनहगारों को फाँसी दिलाने की ठोस पैरवी करे।  जिससे कि एजेंसी  और अभियोजन की लापरवाही से हाईकोर्ट में दरिंदो को राहत मिली उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही  संभव हो सके। 

इस अवसर पर जनसमस्या निवारण मंच प्रमुख सूरज सोनी , वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ० सुनील शर्मा, राजकुमार शर्मा, जगदीश तंवर , पुष्पेंद्र तारपुरा, उपेन्द्र सिंह, पार्षद रणवीर सिहं राजावत, राजेंद्र कारोडिया, महेश शर्मा हिन्दू, भवानी सिहं, मनीष , कृष्णा देवासी, विरेन्द सिंह हुडील शैलेन्द पाराशर, आदि उपस्थित रहे।




Previous
Next

Related Posts