Saturday, 29 August 2026

जयपुर बम विस्फोट में सरकार की लापरवाही और कमजोर पैरवी के चलते गुनहगार हुए बरीः सीपी जोशी


जयपुर बम विस्फोट में सरकार की लापरवाही और कमजोर पैरवी के चलते गुनहगार हुए बरीः सीपी जोशी

2008 जयपुर में हुए बम धमाके के मृतकों को लेकर भाजपा द्वारा छोटी चौपड़ पर धरना प्रदर्शन किया, राजस्थान में कांग्रेस सरकार की लापरवाही और कमजोर पैरवी के चलते जिन अपराधियों को फांसी होनी चाहिए थी उन अपराधियों को बरी कर दिया गया। जो कांग्रेस सरकार की नाकामी को प्रदर्शित करती है।

धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजनीति होती है, लेकिन राजनीति मूल्यों के आधार पर होती है, सिर्फ तुष्टिकरण करके कांग्रेस सरकार वापस सत्ता में नहीं आ सकती है, कांग्रेस जनता को मूर्ख नहीं बना सकती, जनता समझदार है जो कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जयपुर में हुए बम धमाकों से जहां एक ओर पूरा शहर 2008 में दहल गया था, लोगों द्वारा धमाके में घायल हुए लोगों के लिए खून देने के लिए ब्लड बैंक के बाहार कतार लग गई थी और जनता के साथ उन पीडित परिवारों को भी आशा थी इस धमाके के गुनहगारों को फांसी की सजा मिलेगी, लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस सरकार द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए ऐसा फैंसला आना दुर्भाग्यपूर्ण है, इसका जिम्मेदार कौन है, यह प्रश्न जयपुर की जनता और पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछती है। 

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जहां 71 लोगों ने अपनी जान गवाई थी, वहीं एक जिंदा बम भी मिला था, धमाके के समय राजस्थान में भाजपा की सरकार थी जो इस केस को स्पेशल कोर्ट में ले जाकर गुनहगारों को फांसी की सजा तक लेकर गई, लेकिन जैसे ही राजस्थान में कांग्रेस सरकार आई जिसने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए परिणाम जनता के सामने है। 

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा सलमान खुर्शीद कहते थे कि जब आतंकवादी मारे गए, सोनिया गांधी के आंखों से अश्रुधारा नहीं रूख रही थी, लेकिन आज बेगुनहगारों के मारे जाने के अपराधियों को बेगुनाह साबित कर क्या किसी कांग्रेस नेता के आंखों में आंसू है, मैं उन पीडित मां-बहन-भाई और किसी माथे के सिंदूर की भावनाओं को समझ सकता हूं कि उनपर क्या बीत रही होगी, लेकिन भाजपा सिर्फ अच्छे समय में ही बल्कि जनता के साथ विपरीत समय में भी कांधे से कांधा मिलाकर खडी है और जबतक इन जगन्यें अपराधियों को फांसी के तख्ते पर नहीं पहुंचा देते भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते चेन से नहीं बैंठूंगा। 

भाजपा सांसद घनश्याम तिवाडी ने कहा कि जब तक उन सभी मृत आत्माओं को शांति नहीं मिलेगी, जब तक इन गुनहगारों को फांसी पर चढ़ा नहीं दिया जाता, जो जघन्य अपराध 13 मई 2008 को जिसमें 71 लोगों ने अपनी जान गवाई और सैंकडों लोग जख्मी हुए उन सभी परिवारों को सच्चा इनसाफ जब ही मिलेगा जब गुनहगारों को फांसी पर लटका दिया जाएगा। 

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति और अनुसंधान की कमी के चलते गुनहगारों को बरी कर दिया गया, जो बहुत ही दुखद विषय है, अब तो इसका जवाब जनता द्वारा कांग्रेस सरकार को दिया जाएगा। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि जब घटना से जयपुर दहला हुआ था, जयपुर का एक-एक व्यक्ति खून देने को आतूर था, जख्मी लोगों के लिए कुछ भी करने को तैयार था, लेकिन आज इसके विपरीत कांग्रेस ने गुनहगारों को बरी करके अच्छा नहीं किया। जिस दुर्भाग्यपूर्ण फैंसला प्रशासन की जांच में लापरवाही के कारण जयपुर ने आज यह जो दंश छेला है, यह कांग्रेस की गहलोत सरकार को बहुत भारी पडेगा। 

जिलाध्यक्ष राघव शर्मा ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद रामचरण बोहरा, सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक राजपाल सिंह शेखावत, कालीचरण सराफ, निर्मल कुमावत, रामलाल शर्मा, कन्हैयालाल चैधरी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक, कैलाश वर्मा, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी, विजेन्द्र पूनिया, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा सादिक खान, एसटी मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र मीणा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, रामानंद गुर्जर और सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ पीडित परिवार भी मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts