


दो करोड़ की रिश्वत लेने वाली एसओजी एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को हाईकोर्ट ने 31 मार्च को जमानत पर छोड़ने के आदेश जारी किए ।
जस्टिस चंद्र कुमार सोनगरा ने जमानत पर रिहा करने के आदेश शुक्रवार को जारी किए। हाईकोर्ट ने इस मामले की 29 मार्च को सुनवाई पूरी कर दी गई थी और फैसला रिजर्व किया था। शुक्रवार को फैसला सुनाया गया और एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को जमानत दे दी गई ।
उल्लेखनीय है कि एसीबी ने इस मामले में चालान पेश कर दिया था इसके चलते अब जमानत दी गई है।