Saturday, 29 August 2026

जयपुर बम ब्लास्ट में हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील का फैसला, सही पैरवी नहीं करने वाले अतिरिक्त महाधिवक्ता को हटाया

जयपुर बम ब्लास्ट में हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील का फैसला, सही पैरवी नहीं करने वाले अतिरिक्त महाधिवक्ता को हटाया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक में परीक्षण के बाद जयपुर बम ब्लास्ट के मामले में हाईकोर्ट के निर्णय के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का फैसला  किया है। सीएम गहलोत ने विधिक सेवा के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि इस मामले में सर्वश्रेष्ठ वकील लगाकर पीड़ितों के साथ न्याय सुनिश्चित करे। 

सीएम गहलोत ने ट्वीट जारी कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट में प्रभावी पैरवी करने में विफल रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेंद्र यादव की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं ।

    Previous
    Next

    Related Posts