


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को अजमेर में राजस्थान रेवेन्यू बार एसोसिएशन, रेवेन्यू बोर्ड अजमेर के अधिवक्ताओं के एक शिष्ट मण्डल ने मुलाकात कर राजस्थान में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने पर धन्यवाद और आभार प्रकट किया।
सीएम गहलोत से मिलने वाले अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल में राजस्थान रेवेन्यू बार एसोसिएशन, रेवेन्यू बोर्ड अजमेर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सचिव डॉ. मनीष पाण्डिया, वरिष्ठ अधिवक्ता जसराज जयपाल ,ओंकारलाल दवे, सोहनपाल सिंह चौधरी, राजकीय अधिवक्ता शंकर लाल चोधरी, बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व वाइस चैयरमैन और सदस्य योगेंद्र सिंह शक्तावत शामिल थे।