


विधानसभा चुनावाें के लिए राजस्थान प्रदेश भाजपा ने 8 हजार नमाे वॉलेंटियर्स काे मैदान में उतारने की रणनीति तैयार की है। ये नमाे वॉलेंटियर्स 11 लाख पन्ना प्रमुखाें से लेकर 50 हजार बूथाें के लिए कामआने वाले कार्यकर्ताओं से समन्वय करेंगे।
ये नमाे वॉलेंटियर्स नाम और काम के क्राॅस वेरिफिकेशन के साथ पहचान पत्र भी जारी करेंगे। प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के 8,392 शक्तिकेंद्र हैं। शक्ति केंद्राें काे ध्यान में रखते हुए विस्ताराकाें काे पहले फेज में 1 से 13 अप्रैल तक मैदान में उतारा जा रहा है।
छह अप्रैल काे पार्टी के स्थापना दिवस के तहत इसे कमलाेत्सव का नाम दिया है। बूथ समितियाें काे भी निर्देश हैं कि 6 अप्रैल काे सभी बूथाें पर झंडा लगाया जाए। भाजपा ने इसकी निगरानी और कार्य करने के लिए 100 वरिष्ठाें काे जिम्मेदारी दी गई है। जिलाें से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं काे ये जिम्मेदारी अलग से दी गई है।
केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि पार्टी राजस्थान में संगठन के दम पर विधानसभा चुनाव की तैयारी की जाए । इसका श्रेय किसी नेता विशेष की जगह है संगठन और पीएम माेदी सरकार काे मिले। यही कारण है कि केंद्र की योजनाओं का ही प्रचार करने को कहा है।