


सवाई मानसिंह अस्पताल माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट से कोरोना जांच के लिए बनाई गई नहीं बेड वॉल लैंप में पीसीआर से जांच मशीनों के तीन लैपटॉप चोरी हो गए हैं। विभाग के निदेशक डॉ. एसके सिंह ने एसएमएस पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार 25 मार्च को पीसीआर मशीनों के 3 लैपटॉप लैब के बंद होने तक मौजूद थे। 30 मार्च को तीनों लैपटॉप नहीं थे स्टाफ जा पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। इस पर स्टाफ से पूछताछ की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली तो रिपोर्ट दर्ज कराएगी।
एसएमएस थाना पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे और गार्ड से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं लगा है कि चोरी कैसे हुई और किसने की जांच की जा रही है।