


भाजपा मुख्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रतिपक्ष नेता का निर्णय भाजपा के विधायकों और केंद्रीय नेतृत्व को करना है। उन्होंने कहा कि इस पर शीघ्र निर्णय ले लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जयपुर बम ब्लास्ट के मामले में कांग्रेस सरकार ने हाईकोर्ट में सही बात भी नहीं की इसका परिणाम निकला कि आरोपी बरी हो गए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फॉर्च्यूनर जितने विधायक की जीत पाएंगे।