Saturday, 29 August 2026

रामनवमी की शोभायात्रा में करतब दिखाने वाले 11 केवी हाई टेंशन लाइन के तार से हाथ छूने से करंट फैला, 3 की मौत और 4 घायल, बिरला ने किया शोक प्रकट


रामनवमी की शोभायात्रा में करतब दिखाने वाले 11 केवी हाई टेंशन लाइन के तार से हाथ छूने से करंट फैला, 3 की मौत और 4 घायल, बिरला ने किया शोक प्रकट

कोटा जिले के कोटड़ादीप सिंह गांव में गुरुवार शाम को रामनवमी की शोभायात्रा में अखाड़े के करतब के दौरान एक पटेबाज का हाथ 11 केवी हाईटेंशन लाइन के तार को छू गया। इससे करंट फैल गया। इस कारण तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया ।

कोटड़ादीप सिंह गांव में पहली बार रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी, जिसमें बड़ोद से बजरंग व्यायामशाला के पटेबाज आए थे। शोभायात्रा के दौरान करतब दिखा रहे अखाड़ा कलाकारों का चक्कर झूलती हाईटेंशन लाइन से टच हो जाने से करंट लग गया। एक युवक करंट की चपेट में  आने के बाद उसे बचाने के चक्कर में आधा दर्जन से अधिक युवा चपेट में आ गए। शोभायात्रा रोक कर घायलों को सुल्तानपुर चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

हादसे में बड़ोद निवासी महेंद्र यादव , अभिषेक नागर और ललित प्रजापति को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल हिमांशु, राधेश्याम व अमित को कोटा रेफर कर दिया है। एक अन्य घायल फलेंद्र यादव का सुल्तानपुर चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

प्रशासन ने जुलूस निकालने से पहले यह नहीं देखा कि रामनवमी की शोभा यात्रा के रास्ते में हाई टेंशन लाइन झूलती  हुई है और इसे कोई हादसा घटित हो जाएगा लेकिन अनुमति दे दी और उसी की लापरवाही के चलते यह बड़ी घटना घट गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस घटना पर शोक प्रकट किया है।


    Previous
    Next

    Related Posts