


जयपुर में वेदांता ग्रुप के सहयोग से बनने वाले दुनिया के तीसरे सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम का नाम अनिल अग्रवाल क्रिकेट स्टेडियम रखा जाएगा। वेदांता ग्रुप में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए)को इसके लिए 300 करोड़ रुपए की राशि दी है।
गुरुवार को वेदांता ग्रुप और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत स्टेडियम के पहले फेज का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस मौके पर आरसीए के संरक्षक और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के खेल प्रेमियों का सपना पूरा होने जा रहा है। इसके लिए एमओयू हो चुका है निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कहा कि सेकंड फेस के लिए भी वेदांता ग्रुप अपने वादे के मुताबिक आर्थिक मदद प्रदान करेगा।