


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भाजपा की चाल चरित्र और चेहरा आम जनता के सामने बेनकाब हो गया है और इसकी कथनी और करनी में फर्क है।
प्रभारी रंधावा गुरुवार को पुष्कर प्रवास के दौरान पत्रकारों से औपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना भाजपा का प्रायोजित षड्यंत्र है । राहुल गांधी द्वारा अडानी का लोकसभा में विरोध करने और उनके संबंधित सवाल उठाने से भयभीत होकर केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक शहीद का बेटा है और वह अन्याय के खिलाफ जनता के साथ खड़े हुए हैं यह भाजपा और केंद्र सरकार को रास नहीं आ रहा है।
कांग्रेस प्रभारी रंधावा गुरुवार को प्रातः अजमेर पहुंचे गेगल टोल पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ देहात कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
प्रभारी रंधावा ने तीर्थराज पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की और ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए । प्रभारी रंधावा ने पुष्कर में गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की। प्रभारी रंधावा ने रामनवमी के पर्व पर बड़ी बस्ती मैं रघुनाथ मंदिर में पंडित कैलाश नाथ दाधीच के सानिध्य में महा आरती में शामिल हुए।
कांग्रेस प्रभारी रंधावा के पुष्कर पहुंचने पर प्रभारी मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र राठौर, पूर्व विधायक डॉ.गोपाल बाहेती, पूर्व मेंयर कमल बाकोलिया, हाजी इंसाफ अली, तारा चंद गहलोत, कमल बेरवा, नोरत गुर्जर, समता पाराशर, अरुण पाराशर, बैजनाथ पाराशर सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।