


श्रीराम नवमी बृहस्पतिवार को टोंक में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई । कोरोनाकाल के बाद कि टोंक में दो किमी लंबीभव्य रैली थी जिसका जगह-जगह विभिन्न संगठनों के साथ ही मुस्लिम समाज के लोगो लोगों ने भी गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा करके भव्य स्वागत कर आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
भाजपा के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने सफल और ऐतिहासिक वाहन रैली के लिए सभी रामभक्तों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि जल्दी ही अयोध्या में भव्य श्रीराममंदिर निर्माण का सपना पूरा होगा।उन्होंने कहा कि काफी सालो पूर्व जिस रामराज्य एव भारत के विश्व गुरु बनने की कल्पना की जाती थी वह भी अब जल्दी ही पूरा होगा।
भाजपा पूर्व विधायक मेहता ने जिला कलक्टरचिन्मयीगोपाल और जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा सहित कानून व्यवस्था में जुटे पुलिस कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया। जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्राफिक व्यवस्था को बेहतर अंजाम दिया।
श्रीराम नवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति एवं सकल हिन्दू समाज के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को गांधी खेल मैदान टोंक से हजारों की तादाद में मोटर साईकिलों में भव्य श्रीराम एवं भारत माता की झांकी के अलावा राजपुत सभा,सरस्वती आदर्श विद्या मंदिर एवं गुर्जर समाज की तरफ से अलगोजे,एवं ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते गाते युवा ट्रेक्टर ट्रॉली की झांकी के साथ रवाना हुए। श्रीराम नवमी की वाहन रैली में हजारों श्रीराम भक्तों के हाथों में केसरिया भगवा झंडे थे वही भगवान श्रीराम एवं भारत माता की जयकारे लगाते हुए शहर के मुख्य बाजारों हेमू कालानी सर्किल,बड़ा कुँआ,नोशे मियां का पुल, काफला बाजार,पांच बत्ती,सुभाष बाजार ,घण्टाघर होते हुए श्री रामलीला मैदान पहुंची। जहां राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ टोंक के जिला प्रचारक मोहन कुमार ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। वाहन रैली में ककोड़ के पूज्य संत बालकिशन महाराज,टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता भी शामिल थे।
समिति के संयोजक विजय चौधरी ने बताया कि शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र राम सबरी की झांकी, भारत माता की झांकी, तेजाजी महाराज, भगवान परशुराम जी, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही । यात्रा के दौरान मार्ग में रामभक्त अपने अपने वाहनों पर जय श्री राम, राम लक्ष्मण जानकी-जय बोलों हनुमान की, वंदे मातरम जय श्री राम आदि का जयघोष करते हुए चल थे । शोभायात्रा में रामकिशन कहल्या,महेंद्र विजय,दुर्गा लाल,दिनेश बुन्देल, राधेश्याम चावला, लक्ष्मण चौधरी, गौरव चारण, लवेश मीणा, परीक्षित साहू, अंकित साहू, विश्वजीत, दिनेश शर्मा, रामलाल गुर्जर, गोपाल रघुवंशी, विवेक शर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चन्द्रवीर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपूरा,भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दीपक संगत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,भाजपा जयपुर संगठन सह प्रभारी नरेश बसंल, जिला उपाध्यक्ष वेणी प्रसाद जैन,नगर परिषद टोंक के पूर्व सभापति गणेश माहुर, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बडोलिया, राजेंद्र सैनी टैंकर, राजेश शर्मा आदि रामभक्त शामिल थे।
जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षिराज वर्मा की तरफ से श्रीराम नवमी को निकाली गई वाहन रैली की व्यवस्थाओं की कमान खुद ने ही संभाली जिन्होंने एक दिन पूर्व ही संवेदनशील इलाकों एवं रैली मार्ग का निरीक्षण किया ।इतना ही नही रैली के मार्ग से गुजरने वाले सभी तरह के वाहनों को डायवर्ट किया गया था ताकि किसी तरह की रैली में कोई व्यवधान उत्तपन्न नही हो।