Saturday, 29 August 2026

अजमेर नगर निगम के उपमहापौर जैन ने इंदिरा रसोई में खाना खाने आने वाले व्यक्ति की दो बार फोटो खींचने का लगाया आरोप, जांच की की मांग


अजमेर नगर निगम के उपमहापौर जैन ने इंदिरा रसोई में खाना खाने आने वाले व्यक्ति की दो बार फोटो खींचने का लगाया आरोप, जांच की की मांग

अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन ने बुधवार रात को विजय लक्ष्मी पार्क के निकट चल रही इंदिरा रसोई में खाना खाने आए व्यक्ति की दो बार फोटो लेने की सूचना मिली । इस सूचना के बाद उपमहापौर जैन इंदिरा रसोई पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि खाना खाने आने वाले व्यक्ति की दो बार फोटो ली जाती है । जबकि नियम यह है कि एक बार ही फोटो ली ।

उपमहापौर नीरज जैन ने मामले को गंभीरता से लिया और नगर निगम के आयुक्त सुनील कुमार और जिला कलक्टर अंशदीप को इसकी सूचना दी। इस शिकायत के बाद मामले की जांच कराने के आदेश दिए गए। उपमहापौर जैन ने आरोप लगाया कि इंदिरा रसोई के ठेकेदार द्वारा ₹ 8 में खाना की थाली दी जाती है।  प्रति थाली के  के हिसाब से सरकार भी अनुदान देती है।  उन्होंने कहा कि इस मामले में बड़ा घोटाला हो रहा है ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा  इंदिरा रसोई में कि अचानक जांच की जानी चाहिए जिससे की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Previous
Next

Related Posts