Saturday, 29 August 2026

संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम 31 को, सीएम गहलोत प्रभारी रंधावा, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा आएंगे अजमेर, तैयारियां जोर-शोर से शुरू


संभाग स्तरीय संवाद कार्यक्रम 31 को, सीएम  गहलोत प्रभारी रंधावा, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा आएंगे अजमेर, तैयारियां जोर-शोर से शुरू

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार आयोजित संकल्प सत्याग्रह अजमेर संभाग स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम 31 मार्च को सिविल लाइन्स स्थित जवाहर स्कूल प्रांगण में किया जाएगा। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने पत्रकारों को बताया कि संवाद कार्यक्रम में राजस्थान की यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी  सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गुजरात कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा राजस्व मंत्री रामलाल जाट राजस्थान बीज निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र धीरज गुर्जर सरकारी  उप सचेतक महेंद्र चौधरी सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। 

निगम अध्यक्ष राठौर ने बताया कि  केंद्र की भ्रष्ट  मोदी सरकार विपक्षियों को कुचल कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना उन्हें गवारा नहीं है ! कांग्रेस का कार्यकर्ता ना डरा है ना डरेगा और ना ही झुकेगा! संसद से सड़क तक  कांग्रेसका कार्यकर्ता भाजपा की देश विरोधी नीतियों का जमकर विरोध करेगा 

उन्होंने बताया कि  संकल्प सत्याग्रह के तहत संवाद कार्यक्रम में अजमेर नागौर भीलवाड़ा एवं टोंक के विधायक ,विधायक प्रत्याशी कांग्रेस अध्यक्ष निवर्तमान अध्यक्ष एआईसीसी मेंबर पीसीसी मेंबर ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष नगर अध्यक्ष अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष बोर्ड एवं कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं सदस्य विधायक प्रत्याशी सांसद एवं सांसद प्रत्याशी जिला प्रमुख जिला परिषद के सदस्य प्रधान पंचायत समिति सदस्य मेयर सभापति अध्यक्ष नगर निकाय पार्षद पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद पूर्व जिला प्रमुख जिले के प्रभारी मंत्री जिले के संगठन प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे! 

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन एवं देहात कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र राठौड राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ पूर्व विधायक डा श्रीगोपाल बाहेती रामनारायण गुर्जर महेंद्र सिंह रलावता पूर्व मेयर कमल बाकोलिया हाजी इंसाफ अली महेश चौहान शिव बंसल नोरत गुर्जर जय शंकर चौधरी हेमंत जोधा द्रोपदी कोली कपिल सारस्वत लक्ष्मी बुंदेल मनीष सेन सहित कई नेताओं ने आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 

 कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज अजमेर शहर एवं अजमेर देहात कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों की बैठक का आयोजन किया गयानिगम ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम संकल्प सत्याग्रह से चारों जिलों से दस हजार से अधिक  कांग्रेसी भाग लेंगे। 




Previous
Next

Related Posts