


कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म करने के विरोध में अब राजस्थान दिवस के समारोह का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। पर्यटन विभाग ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर 27 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले आयोजन को भी रद्द किया है जबकि विभाग ने इस कार्यक्रम के लेकर ढाई करोड़ के टेंडर भी किए थे।
अब 30 मार्च को राजस्थान दिवस पर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा मात्र कागजी खानापूर्ति करेगी। कांग्रेस नेताओं की व्यवस्था के चलते 2 अप्रैल से 10 अप्रैलतक जिला और ब्लॉक स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम महोत्सव को भी स्थगित कर दिया गया है।