


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़ से सांसद सीपी जोशी ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीपी जोशी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
सीपी जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अमित शाह से यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर जोशी ने अमित शाह से संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा की। यह माना जा रहा है कि विधानसभा के वर्ष 2023 में होने वाले चुनाव के लिए अमित शाह की रणनीति के अनुरूप राजस्थान में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। अमित शाह ने संगठन में एकता कैसे आए इसको लेकर भी मार्गदर्शन दिया।