


राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा बुधवार कोआयोजित सांसद संवाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़ के सांसद सीपी जोशी ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में राजसमंद से सांसद दीया कुमारी, सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती, अलवर के सांसद बालक नाथ, अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी, राज्यसभा के सदस्य नरेंद्र गहलोत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे।