Saturday, 29 August 2026

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान, 13 को नतीजे


Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान, 13 को नतीजे

चुनाव आयोग ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कर्नाटक की 224 सीटों पर 10 मई को एक चरण में मतदान होगा। जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और JDS ने 37 सीटें जीती थीं।

अभी कर्नाटक विधानसभा की क्या है स्थिति:-


पार्टी

मौजूदा स्थिति

2018 के नतीजे

बीजेपी

117     

104

कांग्रेस

69

80

जेडीएस

32

37

अन्य

6


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा:-

  • राज्य में कुल 5,21,73,579 वोटर हैं।

  • कर्नाटक में 9।17 लाख नए वोटर जुड़े हैं।

  • 100 से ज्यादा उम्र के 16 हजार से ज्यादा मतदाता।

  • 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर घर से वोट कर सकेंगेू।

  • 1 अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे भी वोट कर सकेंगे।

  • 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे।100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे।


    Previous
    Next

    Related Posts