


सीकर जिले के खाटू श्याम जी में स्थित खाटू श्याम मंदिर 31 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा।
खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि 30 मार्च रात 12:00 बजे मंदिर विशेष पूजा अर्चना और तिलक के लिए बंद कर दिया जाएगा। 1 अप्रैल को यह मंदिर खोला जाएगा।