


भाजपा राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि राजस्थान में भाजपा चुनावी मोड में आ गई है और शीघ्र ही संगठन में बदलाव होगा। चुनाव समिति के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन समिति भी बनेगी। मंगलवार को जयपुर में अजमेर रोड स्थित अपने आवास माथुर ने पत्रकारोंबातचीत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी फैसले सामूहिक नेतृत्व के जरिए होते हैं। पसंद-नापसंद होती होंगी, लेकिन फैसले सामूहिक नेतृत्व से होते हैं। सब मिलकर चुनाव लड़ते हैं। एक व्यक्ति पार्टी नहीं चलाता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर बदलाव को लेकर लंबे वक्त से चर्चा चल रही थी। माथुर ने कहा कि अध्यक्ष पद पर 3 साल का कार्यकाल होता है। डॉ.सतीश पूनिया भी 3 साल से ज्यादा वक्त का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। ऐसे में प्रक्रिया के तहत पार्टी आलाकमान द्वारा बदलाव किया है। जिसे पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वीकार किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही चुनाव प्रबंधन समिति भी बनेगी। इसमें कई तरह के विभाग होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि भाजपा राजस्थान की नई कोर टीम भी बनाए ही। ऐसे में सिग्री ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि यह कब होगा इस बात की जानकारी तो प्रभारी और सह प्रभारी ही दे सकते हैं।
ओम माथुर ने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड ही आगामी सीएम के बारे में भी निर्णय के अलावा और सभी फैसले लेगा। हमारी पार्टी में देवेंद्र फडणवीस और मनोहर लाल खट्टर जैसे लोग मुख्यमंत्री बन जाएंगे। यह किसने सोचा था। गुजरात में भी पार्टी ने पहली बार के विधायक को मुख्यमंत्री बनाया है, जो कोई नहीं सोच सकता था। हमारी पार्टी में कार्यकर्ता और नेता इच्छा जरूर रख सकते हैं। आखिरी फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड ही करेगा।