Saturday, 29 August 2026

महिला व्यापारी से साथ ही व्यापारी ने रुपए की मदद के बदले मांगीअस्मत, चित्रकूट थाने में मामला दर्ज


महिला व्यापारी से साथ ही व्यापारी ने रुपए की मदद के बदले मांगीअस्मत, चित्रकूट थाने में मामला दर्ज

जयपुर के झोटवाड़ा निवासी 27 साल की महिला व्यापारी  से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। साथी व्यापारी ने रुपयों की मदद के बदले उससे अस्मत की मांग की। व्यापारी बोला कि होटल में रुककर  मौज-मस्ती करेंगे। पैसे देने की भी जरूरत नहीं है। चित्रकूट थाने में पीड़ित व्यापारी महिला ने आरोपी साथी व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा निवासी 27 साल की महिला व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वैशाली नगर स्थित एक मॉल में उसकी शॉप है। उसी मॉल में आरोपी व्यापारी ने भी शॉप ली थी। उसके शॉप के वकर्स से उसके मोबाइल नंबर ले लिए। मोबाइल पर बातचीत के साथ ही शॉप पर आना-जाना शुरू कर दिया। शॉप पर आने-जाने के कारण जान पहचान हो गई। मिलने पर अक्सर उसकी तारीफ करता था। 13 मार्च को बिजनेस के लिए 1 लाख रुपए की जरूरत को लेकर आरोपी व्यापारी से बात की। 10-15 दिन के लिए 1 लाख रुपए की मदद मांगी। अगले दिन आरोपी  व्यापारी ने उसके मैसेज कर पैसे लेने के लिए बुलाया। पीड़िता के मना करने पर मॉल के बाहर आकर पैसे दे दिए।

आरोप है कि रुपए देने के बाद टाइम से पहले ही वापस मांगने लगा। 19 मार्च को मॉल में आरोपी  व्यापारी उससे मिला। बोला- आप आइटम लग रही हो। आप मेरे साथ गोवर्धन चलो। वहां अपन रात को होटल में रुकेंगे और मजे करेंगे। जबरदस्ती हाथ पकड़ने का विरोध करने पर धमकाया। छीना-झपट्टी कर कहा- तू मेरा कुछ नहीं कर सकती। तुम मान जाओ, तुम्हें फिर पैसे देने की जरूरत नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि पहले भी आरोपी उसके वकर्स को बोलता था कि आपकी मैडम मस्त आइटम लगती है। महिला व्यापारी ने चित्रकूट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

चित्रकूट थाने के एसआईI हेमलता ने बताया कि अभी तक जांच में मामला रुपयों के लेन-देन का होना सामने आया है। आरोपी ने एक लाख रुपए का पेमेंट उसको दिया है। रुपए नहीं लौटने पर आरोपी व्यापारी की ओर से चित्रकूट थाने में परिवाद भी दिया गया था। जिसके बाद पीड़िता ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है।




Previous
Next

Related Posts