


बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। तेजस्वी ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। हॉस्पिटल में बेड पर पत्नी राजश्री के बगल में उनकी बेटी है।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने बच्चे की फोटो के साथ ट्वीट करते हुए लिखा ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है।
तेजप्रताप यादव ने इस खुशी में विधानसभा में लड्डू बांटे। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि नवरात्र के इस पावन अवसर पर हमारे परिवार में नए सदस्य का आना इस बात का शुभ संकेत है कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा ने अपना आशीर्वाद दिया है....अब सारी परेशानियां जल्द दूर होंगी...मेरे अर्जुन को पुत्री धन प्राप्ति पर ढेरों बधाई..