Saturday, 29 August 2026

भाजपा मुख्यालय पर बदला बड़ा बोर्ड, पीएम मोदी और जेपी नड्डा, सीपी जोशी के साथ वसुंधरा राजे का फोटो


भाजपा मुख्यालय पर बदला बड़ा बोर्ड, पीएम मोदी और  जेपी नड्डा, सीपी जोशी के साथ वसुंधरा राजे का फोटो

भाजपा मुख्यालय की फिजा पूरी तरह बदल गई है।1 सप्ताह पहले भाजपा मुख्यालय पर जिन कार्यकर्ताओं की रौनक रहती थी वह पूरी तरह उजड़ गई है। 

भाजपा मुख्यालय पर सवा 3 साल से नहीं आने वाला कार्यकर्ता और नेता भी सोमवार को पदभार ग्रहण समारोह में भारी तादाद में देखने को मिला। अब चाहे कुछ भी कहो लेकिन सीपी जोशी के अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा मुख्यालय की रोनक में व्यापक फेरबदल आ गया है। 


भाजपा मुख्यालय के मुख्य द्वार के बाहर लगा बड़ा होल्डिंग 2 दिन पहले ही बदल दिया गया है। जहां पर  डॉ.सतीश पूनिया, वसुंधरा राजे के साथ प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा का चित्र लगा हुआ था । वहां पर अब नया बड़ा पोस्टर लगा दिया गया है जिसमें वसुंधरा राजे सीपी जोशी, के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा का चित्र लगाया गया है।


Previous
Next

Related Posts